रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Laxman Singh Bisht
पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण
व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एसपी चंपावत रेखा यादव के द्वारा आज 23 सितंबर को पुलिस कार्यालय चम्पावत स्थित पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा* का विस्तृत वार्षिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों शाखाओं के अभिलेखों, उपकरणों, संचार व्यवस्थाओं एवं दैनिक कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों से शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई।पुलिस दूरसंचार शाखा के निरीक्षण के दौरान जनपद में पुलिस संचार व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु वायरलेस सेट, संचार उपकरणों, तकनीकी संसाधनों, संचार लॉग एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया ने संचार व्यवस्था को सदैव दुरुस्त, त्वरित एवं निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए।📞 112 शाखा के निरीक्षण के दौरान जनपद में प्राप्त होने वाली आपातकालीन कॉल, कॉल रिस्पांस, सूचना के त्वरित आदान-प्रदान तथा संबंधित पुलिस टीमों को सूचना प्रेषित किए जाने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को शीघ्र पुलिस सहायता उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक महोदया ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आपातकालीन सूचनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी अभिलेखों एवं उपकरणों को अद्यतन रखते हुए पुलिस संचार एवं आपातकालीन सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।