रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
Laxman Singh Bisht
कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र

लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दे रहा महोत्सव
यूजनपद चम्पावत के रौंशाल में बुधवार को “कुमाऊं एकता महोत्सव” का उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुंवर (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद अध्यक्ष) ने महोत्सव का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रवासियों को आयोजन की शुभकामनाएं दीं। महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में कुमाऊं की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।कुमाऊं एकता महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। आयोजन के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलने के साथ ही क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं एकता का संदेश भी प्रसारित हो रहा है। महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।इस अवसर पर कुमाऊं एकता महोत्सव के अध्यक्ष सतीश भट्ट, सचिव मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष बसंत वल्लभ भट्ट, जिला पंचायत सदस्य मटियानी पुष्कर राम, महेंद्र बोहरा, चंद्रकांत तिवारी, कमल कुंवर, कैलाश राम, कैलाश सिंह, नैन राम, दीपक जोशी एवं ललित मोहन कुंवर सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब