Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: चंपावत:शराब पीकर वाहन चलाने पर पुलिस ने वाहन चालक को किया गिरफ्तार लोहाघाट के दो युवाओं के पुलिस एक्ट में कटे चालान

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 10, 2025
शराब पीकर वाहन चलाने पर पुलिस ने वाहन चालक को किया गिरफ्तार लोहाघाट के दो युवाओं के पुलिस एक्ट में कटे चालान 9 जनवरी 25 की रात में टनकपुर-चम्पावत राजमार्ग में शराब पीकर वाहन चलाने पर चंपावत पुलिस ने सब इंस्पेक्टर ललित पांडे के नेतृत्व में टैक्सी चालक शंकर राम निवासी ललुवापानी (चंपावत) को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया है तथा टैक्सी में सवार अन्य दो व्यक्तियों का न्यूसेंस उत्पन्न करने पर धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया।पुलिस ने मामले में  शंकर राम पुत्र जोधराम उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम ललुवापानी थाना व जनपद चंपावत, पारस ढेक पुत्र कैलाश ढेक उम्र 20 वर्ष निवासी कोली ढेक,थाना लोहाघाट, जनपद चंपावत।लकी बिष्ट पुत्र दरबान सिंह बिष्ट उम्र 19 वर्ष निवासी रायकोट थाना लोहाघाट जनपद चम्पावत पर कार्यवाही की है तथा टैक्सी कार KUV 100--UK03TA-1442 को सीज किया है पुलिस टीम मे एएसआईं मनोहर कुमार रावत , कांस्टेबल संदीप कुमार कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे

जरूरी खबरें