Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बाराकोट: मनचलो की अय्याशी का अड्डा बना बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग ।

सूचना

: चंपावत :जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित समस्त शिक्षा अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने की मांग मुख्यमंत्री से करी ,डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन शिक्षा अधिकारी विहीन चल रहा है मुख्यमंत्री का जिला चंपावत

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 13, 2023
  आजकल मुख्यमंत्री का जिला चंपावत शिक्षा अधिकारी विहीन चल रहा है जिस कारण जिले की शिक्षा व्यवस्था चरमराने लगी है शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन चंपावत ने संगठन जिला अध्यक्ष रमेश देव के नेतृत्व में डीएम चंपावत नवनीत पांडे से मुलाकात करी तथा शिक्षा विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग में वर्तमान समय में मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित अन्य शिक्षा अधिकारियों के 11 रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग करते हुए डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जिला अध्यक्ष रमेश देव ने कहा चंपावत मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है लेकिन यहां मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित 11 शिक्षा अधिकारियों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं जिसका असर सीधे जिले की शिक्षा व्यवस्था में पड़ रहा है देव ने कहा जिले में मुख्य शिक्षा अधिकारी ,जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा ,लेखाधिकारी शिक्षा , चंपावत और लोहाघाट ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी, लोहाघाट पाटी व बाराकोट ब्लॉक के उप शिक्षा अधिकारी तथा डाइट लोहाघाट के प्राचार्य का पद लंबे समय से खाली चल रहा है देव ने कहा इसका असर जिले के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में पड़ने लग गया है देव ने बताया शिक्षा अधिकारियों की कमी होने से शिक्षा व्यवस्था निगरानी और नियंत्रण में असर पड़ा है क्योंकि जिले के 781 विद्यालय में 57000 से अधिक छात्र छात्राएं अध्यनरत है तथा इसी मांह परीक्षाएं भी होनी है वहीं जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री धामी से छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए जल्द से जल्द चंपावत जिले में शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की मांग करी ज्ञापन देने में पुष्कर नाथ गोस्वामी ,जगदीश सिंह तरागी, देवी दत्त जोशी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें