रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत:मां पूर्णागिरी कॉलेज आफ नर्सिंग मे जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ
मां पूर्णागिरी कॉलेज आफ नर्सिंग मे जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ
जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का उद्घाटन मां पूर्णागिरि कॉलेज आफ नर्सिंग चंपावत में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने बाल वैज्ञानिकों से समाज में वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के लिए कार्य करने तथा वैज्ञानिक जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया । मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक विद्यार्थियों को विज्ञान प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित करें तथा जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक मान सिंह ने शिक्षकों से कहा कि बच्चों में नवाचारी सोच विकसित करें। प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह बिष्ट ने जनपद में संचालित विज्ञान प्रतियोगिताओं की सराहना करते हुए बाल वैज्ञानिकों से कहा कि आप अपने आसपास की समस्याओं का सूक्ष्म अवलोकन करें तथा उन समस्याओं का समाधान करने हेतु नवचारी प्रयास करें। जिला समन्वयक इंस्पायर अवार्ड नवीन चंद्र पन्त ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार तथा नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन इंडिया द्वारा छात्रों में नवाचारिता को बढ़ाने तथा बच्चों को उनके परिवेश की विभिन्न समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान ढूँढने हेतु विद्यालय शिक्षा विभाग के सहयोग से कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की विद्यार्थी हेतु इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। वर्ष 2024- 25 में जनपद चंपावत से 61 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया। इसके तहत बाल वैज्ञानिकों को प्रोजेक्ट तथा मॉडल बनाने के लिए ₹10000 की प्रोत्साहन धनराशि भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। इन बाल वैज्ञानिकों का मूल्यांकन जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के माध्यम से आज किया गया। जिसमें एन आई एफ से डॉक्टर संध्या, जवाहर नवोदय विद्यालय से सुरेंद्र चौहान तथा शीत मत्सिकी मुडियानी के वैज्ञानिक डॉक्टर पंकज ने बाल वैज्ञानिकों का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर श्री ललित मोहन बोरा, नवीन पांडे ,नवीन बिष्ट ,जीवन सोराड़ी, मनोज सकलानी, संजय भंडारी ,शंकर पांडे, नीरज पांडे,अनीस अहमद,दिनेश अधिकारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन रवीश पचौली ने किया।