रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:स्वाला डेंजर जोन में दोपहर को पहाड़ी से मलवा आने से यातायात रहा बाधित लगा लंबा जाम।
Laxman Singh Bisht
Sun, Jun 29, 2025
स्वाला डेंजर जोन में दोपहर को पहाड़ी से मलवा आने से यातायात रहा बाधित लगा लंबा जाम।
टनकपुर चंपावत ऑल वेदर रोड के सबसे संवेदनशील स्वाला डेंजर जोन में आज दोपहर 12:00 बजे के लगभग पहाड़ी से मलवा आ गया। जिस कारण राजमार्ग बाधित हो गया। राजमार्ग बाधित होने से दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई। जाम मे देहरादून को जा रहे लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा भी फस गए। एनएच के द्वारा दो मशीने लगाकर लगभग पौन घंटे के बाद मलवे को साफ किया तब जाकर यातायात सुचारु हो पाया। और लोगों ने राहत की सांस ली। मालूम हो आजकल स्वाला की पहाड़ी का ट्रीटमेंट कार्य चल रहा है।