रिपोर्ट:दीपक शर्मा 👹👹 : चंपावत:भिंगराड़ा में गौशाला में गिरा भारी पेड़। बाल बाल बचे मवेशी
Laxman Singh Bisht
Tue, Jul 15, 2025
भिंगराड़ा में आवासीय भवन में बनी गौशाला में गिरा भारी पेड़। बाल बाल बचे मवेशी
चंपावत जिले के भिंगराड़ा निवासी तुलाराम भट्ट के आवासीय भवन में बनी गौशाला में सोमवार देर रात एक भारी पेड़ गिर गया। हालांकि भवन में पेड़ गिरने से कोई भी परिजन व मवेशी घायल नहीं हुआ है। पेड़ गिरने से भवन की छत क्षतिग्रस्त हो गई है । तुलाराम भट्ट के द्वारा ग्राम पंचायत भिंगराड़ा और राजस्व विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जा रही है। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।