Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बाराकोट: मनचलो की अय्याशी का अड्डा बना बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग ।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:राज्य स्तर पर इंस्पायर अवार्ड के जीआईसी सुई कीछात्रा चंद्रा चौबे का चयन

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 4, 2026

राज्य स्तर पर इंस्पायर अवार्ड के जीआईसी सुई कीछात्रा चंद्रा चौबे का चयन

चंपावत जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज सूई की कक्षा 11 की मेधावी छात्रा चंद्रा चौबे का भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में राज्य स्तर पर चयन हुआ है।इस योजना के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जिलों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में सरकारी एवं निजी दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ शामिल थे। राज्यभर से कुल 345 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिनमें चंपावत जनपद की जीआईसी सुई की छात्रा चंद्रा चौबे का नाम भी शामिल है।चंद्रा चौबे पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम प्रतियोगिताओं में भी सक्रिय रूप से भाग लेती रही हैं और कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं।यह उपलब्धि उनकी वैज्ञानिक सोच, नवाचार क्षमता एवं निरंतर परिश्रम का परिणाम है। इस सफलता से विद्यालय, परिवार एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है।उनके माता-पिता नवीन चौबे एवं श्रीमती पूजा चौबे ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह चंद्रा की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का फल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ व ग्रामीणों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।..

जरूरी खबरें