Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:बिस्कुट प्लांट के केमिकल युक्त दूषित पानी से गंडक नदी हो रही है दूषित। ग्रामीणों का डीएम को ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 27, 2025

नदी दूषित होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश।चंपावत के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज सिंह महर ने शुक्रवार को जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में क्षेत्र के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा चंपावत के मुड़ीयानी के निकट ताड़केश्वर मंदिर के पास कोल्ड स्टोर भवन में चल रही दुग्ध डेयरी द्वारा बिस्किट प्लांट खोला गया है। प्लांट से निकलने वाले केमिकल युक्त दूषित पानी को लोगों की आस्था से जुड़े तारकेश्वर मंदिर के पास से बहने वाली गंडक नदी में छोड़ दिया गया है। ज्ञापन में बताया जा नदी ग्राम सभा मुड़ीयानी , राकड़ी फुलारा , चैकुनी बोरा, पुलिस लाइन व तल्ली चौकी होते हुए अन्य ग्राम सभाओं को जोड़ते हुए आगे बड़ी नदियों में मिल जाती है। कहा पहले इस नदी के पानी को राहगीरों गोचरो द्वारा पीने व जानवरों को पिलाने के काम में लाया जाता था। लेकिन अब यह जल पूरी तरह दूषित हो चुका है तथा पीने लायक नहीं बचा बल्कि इस नदी से जुड़े हुए ग्रामीणों के जानवरों द्वारा केमिकल युक्त पानी पीने से बीमार होने की अत्यधिक संभावना बढ़ रही है तथा कई जानवर बीमार हो चुके हैं। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि इस मामले में उचित जांच वह कार्रवाई कर रासायनिक युक्त पानी को नदी मे न छोड़े जाने व रासायनिक युक्त पानी का सही निस्तारण करने का आदेश प्लांट कर्मचारियों को देने की मांग की है। मामले मे जिलाधिकारी ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को आश्वासन देते हुए कहा जल्द दोनों पक्षों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान किया जाएगा। ज्ञापन में सनी वर्मा ,संजय सिंह, प्रहलाद सिंह ,ललित सिंह, चतुर सिंह बोरा, भवानी दत्त जोशी, अजय सिंह ,हरीश जोशी व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष महर आदि के दस्तखत मौजूद थे।

जरूरी खबरें