रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।
Laxman Singh Bisht
कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ,पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह महरा,पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल व अन्य दिग्गजों को बनाया गया विशेष आमंत्रित सदस्य।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड में कांग्रेस जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। तो वही चंपावत जिले में एक बार फिर से युवा चिराग फर्त्याल को चंपावत जिले मे कांग्रेस जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी फिर से सोपी गई है। चिराग फर्त्याल के फिर से कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है उन्होंने फर्त्याल को पुनः जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप जाने पर कांग्रेस पार्टी हाई कमान को धन्यवाद देते हुए चिराग फर्त्याल को बधाइयां दी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा चिराग फर्त्याल के जिला अध्यक्ष बनने से चंपावत जिले में कांग्रेस संगठन मजबूत होगा तथा 2027 विधानसभा चुनाव में जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा। वही पुनः जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी व पार्टी हाई कमान को धन्यवाद दिया है ।उन्होंने कहा पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
देख लिस्ट चंपावत जिले में कांग्रेस संगठन में किस को क्या जिम्मेदारी दी गई।


विज्ञापन
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।