Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट को सड़क विकास की बड़ी सौगात, चिल्कोट मोटर मार्ग के सुधारीकरण को 2.06 करोड़ रूपये की मिली स्वीकृति

लोहाघाट:धर्मघर साधन सहकारी समिति की वार्षिक आम जलसा बैठक संपन्न

लोहाघाट क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में चयन।

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की मांग लोहाघाट में भी खुले श्रम कार्यालय।

बाराकोट :रा0उच्च0 मा0 विद्यालय चूलागांव में शिक्षकों के स्थानांतरण से छात्र-छात्राओं का पठन-पाटन प्रभावित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिलाधिकारी ने मानेश्वर में 18.66 लाख की लागत से निर्मित हिलांस कैफे का किया स्थलीय निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 3, 2026

जिलाधिकारी ने मानेश्वर में 18.66 लाख की लागत से निर्मित हिलांस कैफे का किया स्थलीय निरीक्षण

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत टनकपुर-चंपावत-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानेश्वर के समीप 18.66 लाख रुपये की लागत से नवपरिष्कृत हिलांस कैफे एवं आउटलेट का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैफे के निर्माण कार्यों, हॉल, रसोईघर एवं स्टोर रूम की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आउटलेट का शीघ्र अति शीघ्र औपचारिक संचालन प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप इस आउटलेट की स्थापना की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिलाओं की आजीविका को सुदृढ़ करना और उन्हें सशक्त बनाना है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि इस हिलांस कैफे के माध्यम से स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार और स्थायी आय अर्जित करने का एक बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा। इस आउटलेट पर आने वाले यात्रियों एवं पर्यटकों को पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों जैसे मंडवे के मोमो, भट्ट की चुड़कानी, आलू के गुटके, मंडवे की रोटी और भांग की चटनी का स्वाद चखने को मिलेगा। इसके साथ ही, स्थानीय जैविक एवं पारंपरिक उत्पादों की बिक्री भी इसी केंद्र से की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कैफे में गुणवत्तायुक्त भोजन, स्वच्छता और बेहतर जनसुविधाएं सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही करने वाले यात्रियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिल सकें और समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें