Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट को सड़क विकास की बड़ी सौगात, चिल्कोट मोटर मार्ग के सुधारीकरण को 2.06 करोड़ रूपये की मिली स्वीकृति

लोहाघाट:धर्मघर साधन सहकारी समिति की वार्षिक आम जलसा बैठक संपन्न

लोहाघाट क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में चयन।

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की मांग लोहाघाट में भी खुले श्रम कार्यालय।

बाराकोट :रा0उच्च0 मा0 विद्यालय चूलागांव में शिक्षकों के स्थानांतरण से छात्र-छात्राओं का पठन-पाटन प्रभावित

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट :रा0उच्च0 मा0 विद्यालय चूलागांव में शिक्षकों के स्थानांतरण से छात्र-छात्राओं का पठन-पाटन प्रभावित

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 3, 2026

रा0उच्च0 मा0 विद्यालय चूलागांव में शिक्षकों के स्थानांतरण से छात्र-छात्राओं का पठन-पाटन प्रभावित

विद्यालय प्रबंधन समिति ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन

चंपावत जिले के विकास खण्ड बाराकोट के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चूलागांव में शिक्षकों के स्थानांतरण से विद्यालय में छात्र-छात्राओं का पठान-पाटन चौपट हो गया है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की मांग को लेकर ज्ञापन दिया बाराकोट विकास खण्ड के दूरस्थ क्षेत्र राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुला गांव में शिक्षकों के लगातार स्थानांतरण होने से विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है ।उक्त विद्यालय में करीब आधा दर्जन ग्राम पंचायतें आती है, जिसमें दूर दराज के गांव से गरीब परिवारों के छात्र-छात्राएं अध्ययन हेतु आते हैं, परंतु अभी शिक्षासत्र में विद्यालय से चार अध्यापकों का स्थानांतरण हो चुका है जिससे छात्र-छात्राओं की शिक्षण व्यवस्था पूर्ण रूप से प्रभावित हो चुकी है। विद्यालय में मात्र दो शिक्षक होने से अन्य विषयों का अध्ययन नहीं हो पा रहा है विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था भी चरमरा गयी है,, अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य के लिए भी चिंतित है ग्राम पंचायत सुगरखाल ,रेघाड़ी की जनता ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर अनुरोध किया है कि छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ ना करते हुए विद्यालय में शिक्षकों की कमी को नजर अंदाज न किया जाए और जल्द विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। ज्ञापन देने में विद्यालय समिति के अध्यक्ष देवचंद जोशी भवान राम कालाकोटी, मोहन जोशी, महेश जोशी, उर्वादत जोशी, सदानंद जोशी व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें