Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान, लिए गए पेय पदार्थों के नमूने

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 27, 2025

खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान, लिए गए पेय पदार्थों के नमूनेजिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग, चम्पावत द्वारा आज जनपद के विभिन्न रेस्टोरेंट, फूड स्टॉल्स एवं जनरल स्टोर्स में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के भंडारण एवं बिक्री की गुणवत्ता की जांच की।निरीक्षण के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर एवं मिल्क शेक के दो नमूने जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे गए। साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि कोल्ड ड्रिंक्स एवं पानी को तेज धूप में न रखा जाए, जिससे इनकी गुणवत्ता प्रभावित न हो।इसके अतिरिक्त जिन प्रतिष्ठानों में नॉनवेज खाद्य सामग्री बेची जा रही है,उन्हें स्पष्ट रूप से वेज एवं नॉनवेज का उल्लेख अपने साइन बोर्ड पर करने के निर्देश दिए गए, ताकि उपभोक्ताओं को भ्रम की स्थिति का सामना न करना पड़े।निरीक्षण दल में प्रभारी अभिहीत अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी तथा सहायक दिनेश फर्त्याल मौजूद रहे।

जरूरी खबरें