रिपोर्ट: दीपक शर्मा 👹👹 : चंपावत:गौशाला में लगी आग, एक मवेशी झुलसा। ग्रामीणों की सूझबूझ व हिम्मत से गौ वंशों की बची जान
Laxman Singh Bisht
Fri, Jul 11, 2025
गौशाला में लगी आग, एक मवेशी झुलसा। ग्रामीणों की सूझबूझ व हिम्मत से गौ वंशों की बची जान
जिले के लधियाघाटी क्षेत्र के ग्राम मछियाड़ निवासी रघुवर सिंह बोहरा की गौशाला में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग से एक मवेशी झुलस गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुकिल आग पर काबू पाया। गुरुवार को मछियाड़ निवासी रघुवर सिंह बोहरा की गोशाला में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और गौ वंशों की जान बचाई।