Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा:दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट। बेटी और दामाद फरार

लोहाघाट:ओवर स्पीड और लापरवाही बन रही है दुर्घटना का कारण। बापरू मे कलमठ में घुसी कार।

लोहाघाट:आदर्श चंपावत के लोहाघाट विधानसभा के सड़क विहीन शील गांव की दर्द भरी पुकार क्या हम भारत के नागरिक नहीं हैं

बाराकोट राजकीय अस्पताल के उच्चीकरण की मांग स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन

पिथौरागढ़ :आदलि कुशलि कुमाऊनी भाषा सम्मेलन मे भूपेन्द्र देव ‘ताऊ’ की पुस्तक ‘भविष्य का सौदा’ का विमोचन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:76.91 करोड़ की जिला योजना को मंजूरी, विकास कार्यों को मिलेगा नया आयाम

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 23, 2026

76.91 करोड़ की जिला योजना को मंजूरी, विकास कार्यों को मिलेगा नया आयाम

कृषि, सड़क और रोजगार पर फोकस: गांव-केंद्रित विकास के मॉडल चम्पावत के लिए बनी मजबूत विकास योजनाभौतिक ढांचे से आगे बढ़कर आजीविका पर फोकस: कृषि व संबद्ध क्षेत्रों में बढ़ा निवेशआदर्श चम्पावत की ओर सशक्त पहल: प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विकास योजनाओं को दी निर्णायक गति — 76.91 करोड़ की जिला योजना को सर्वसम्मति से मंजूरी, विकास कार्यों को मिलेगा नया आयामजनपद प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री ग्राम्य विकास, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम तथा खादी एवं ग्रामोद्योग भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आज जिला सभागार, चम्पावत में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए ₹76 करोड़ 91 लाख 40 हजार की वार्षिक जिला योजना को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।बैठक से पूर्व प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्यान, पशुपालन, उद्योग, कृषि एवं बाल विकास, राष्ट्रीय पोषण मिशन अंतर्गत संचालित पोषण पखवाड़ा की गतिविधियों की भी जानकारी ली।

जिला सभागार में आयोजित बैठक में 36 विभागों के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस वर्ष का बजट पिछले वर्ष के ₹6857.10 लाख की तुलना में ₹834.30 लाख अधिक ₹7691.40 लाख है, जो लगभग 12 प्रतिशत की वृद्धि है। बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कृषि, उद्यान, सिंचाई, रेशम, लोक निर्माण सहित विभिन्न विभागों द्वारा गत वर्ष किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

प्रभारी मंत्री ने जनपद में जैविक खेती को बढ़ावा देने, सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा स्थानीय उत्पादों को “हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड” के अंतर्गत विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से लिंगड़ा, बुरांश व जनपद आधारित ऐसे उत्पादों की पहचान कर उनके उत्पादन एवं विपणन को बढ़ावा देने पर बल दिया, जिन उत्पादों की बाजार में मांग अधिक और उपलब्धता कम होती है, उन्होने कहा ऐसे उत्पाद स्थानीय आर्थिकी को सशक्त बनाने में अत्यंत सहायक होते हैं।

उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सिलाई, हस्तशिल्प एवं अन्य लघु उद्योगों को बढ़ावा देने तथा स्वरोजगार के अवसर सृजित करने पर जोर दिया गया। पशुपालन को पहाड़ का पारंपरिक एवं सशक्त आजीविका स्रोत बताते हुए उन्होंने जागरूकता बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीकों जैसे सेक्स-सॉर्टेड सीमन के उपयोग पर भी बल दिया।इस वर्ष जिला योजना में कृषि विभाग के अंतर्गत जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा हेतु तारबाड़ तथा उद्यान विभाग के माध्यम से कीवी उत्पादन, भेषज विभाग के माध्यम से तेजपत्ता, दालचीनी एवं बड़ी इलायची जैसे उत्पादों के लिए विपणन केंद्र स्थापित करने के प्रावधान शामिल किए गए हैं।

वित्तीय आवंटन के अनुसार कुल बजट में से ₹56.05 करोड़ सामान्य मद, ₹20.42 करोड़ विशेष घटक उपयोजना (SCSP) तथा ₹44.30 लाख जनजातीय उपयोजना (TSP) के लिए निर्धारित किए गए हैं। विभागवार आवंटन में युवा कल्याण को ₹8 करोड़, लोक निर्माण विभाग को ₹7.98 करोड़, कृषि को ₹7 करोड़, उद्यान को ₹4.77 करोड़, जल संस्थान को ₹4.55 करोड़, पर्यटन को ₹3.40 करोड़, मत्स्य पालन को ₹3 करोड़ तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को ₹2.47 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

इसके अतिरिक्त शिक्षा, पेयजल, डेयरी विकास एवं बाल विकास जैसे क्षेत्रों में भी बजट आवंटित कर समावेशी विकास सुनिश्चित किया गया है।इस वर्ष जिला योजना में पारंपरिक भौतिक क्षेत्र (जैसे लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज आदि) की तुलना में आजीविका संवर्धन क्षेत्र को अधिक प्राथमिकता दी गई है। कृषि, उद्यान, रेशम, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं सहकारिता जैसे क्षेत्रों में व्यय में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, आय वृद्धि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की अपेक्षा है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि सभी प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों के सुझावों एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नवाचार, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करें, जिससे स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलें और जनपद की अर्थव्यवस्था मजबूत हो।

₹76.91 करोड़ की यह जिला योजना चम्पावत के समग्र विकास के लिए तैयार की गई है, जिसमें रोजगार सृजन, कृषि एवं बागवानी, आधारभूत संरचना, पेयजल, सिंचाई तथा महिला समूह आधारित आजीविका पर विशेष ध्यान दिया गया है। जनपद की अधिकतम ग्रामीण आबादी को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को गांव-केंद्रित बनाया गया है तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु बजट निर्धारित किया गया है।

बैठक में विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख लोहाघाट महेंद्र ढेक, पाटी शंकर अधिकारी, चंपावत अंचला बोहरा, बाराकोट सीमा आर्य, सतीश पांडे, राजू गढ़कोटी सचिन जोशी, सहित पंचायत प्रतिनिधि,मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें