Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा:दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट। बेटी और दामाद फरार

लोहाघाट:ओवर स्पीड और लापरवाही बन रही है दुर्घटना का कारण। बापरू मे कलमठ में घुसी कार।

लोहाघाट:आदर्श चंपावत के लोहाघाट विधानसभा के सड़क विहीन शील गांव की दर्द भरी पुकार क्या हम भारत के नागरिक नहीं हैं

बाराकोट राजकीय अस्पताल के उच्चीकरण की मांग स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन

पिथौरागढ़ :आदलि कुशलि कुमाऊनी भाषा सम्मेलन मे भूपेन्द्र देव ‘ताऊ’ की पुस्तक ‘भविष्य का सौदा’ का विमोचन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत:जंगली जानवरों से फसलों को मिलेगी सुरक्षा 107 ग्राम पंचायतों में लगेगी 119 किमी चेन लिंक फेंसिंग

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 23, 2026

जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए 107 ग्राम पंचायतों में लगेगी 119 किमी चेन लिंक फेंसिंग

चम्पावत में फसलों को मिलेगा सुरक्षा कवच

76.91 करोड़ की जिला योजना से चम्पावत में विकास को रफ्तार, रोजगार और आजीविका पर विशेष फोकस

जनपद चम्पावत में वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजना को अंतिम रूप देते हुए ₹76.91 करोड़ (7691.40 लाख) के बजट के साथ विकास का रोडमैप तैयार किया गया। प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में इस योजना को अनुमोदित किया गया, जिसमें इस वर्ष पारंपरिक निर्माण कार्यों के साथ-साथ आजीविका संवर्धन और स्वरोजगार को विशेष प्राथमिकता दी गई है। जिला योजना में कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन और सहकारिता जैसे क्षेत्रों में बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।योजना में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल किए गए हैं, जिनमें 107 ग्राम पंचायतों में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु 119 किमी चेन लिंक फेंसिंग, महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए ₹500 लाख का प्रावधान, 171 पशुपालकों को बकरी पालन यूनिट, 1000 लाभार्थियों को कुक्कुट पालन सहायता, लो.नि.वि की 10 नई सड़कों, 4 पुल-पुलियों का निर्माण तथा 44 मार्गों के पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य शामिल हैं। इसके अलावा 32 नई पेयजल योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। पर्यटन एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए ₹540 लाख तथा बागवानी विकास के लिए ₹477.74 लाख का बजट निर्धारित किया गया है।

जिला योजना को भौतिक, सामाजिक, आजीविका एवं अन्य चार प्रमुख क्षेत्रों में संतुलित रूप से विभाजित किया गया है, जिसमें सड़क, पेयजल, सिंचाई और ऊर्जा जैसे भौतिक क्षेत्र के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, युवा कल्याण जैसे सामाजिक क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया गया है। वहीं आजीविका क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देते हुए रोजगार आधारित योजनाओं को बढ़ावा दिया गया है।योजनाओं को क्लस्टर आधारित दृष्टिकोण और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के समन्वय के साथ लागू किया जाए, साथ ही अधूरे एवं चल रहे कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए।पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार भौतिक क्षेत्र में सबसे अधिक निवेश हुआ है, जबकि आजीविका क्षेत्र में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है, जो इस वर्ष भी प्राथमिकता में रहेगा।

जरूरी खबरें