रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:छुट्टी का आदेश देरी से जारी होने पर मूसलाधार बारिश में बच्चे पहुंचे स्कूल।
Laxman Singh Bisht
छुट्टी का आदेश देरी से जारी होने पर मूसलाधार बारिश में बच्चे पहुंचे स्कूल।
चंपावत जिले में मौसम विभाग की चेतावनी व शिक्षा विभाग के द्वारा देर से दिए गए अवकाश की सूचना मिलने के बाद आज चंपावत जिला मुख्यालय में ग्रामीण क्षेत्र से मूसलाधार बारिश में स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं को विद्यालय से भारी बारिश में वापस जाना पड़ा। स्कूल से वापस जा रहें बच्चों ने बताया कि वह लोग रोज की भाति प्रातः 5:30 व 6:00 के आसपास अपने घरों से विद्यालय को निकल गए थे उस समय तक छुट्टी का कोई आदेश नहीं आया था। जिस कारण वह रोज की तरह अपने विद्यालय को निकल गए थे। विद्यालय पहुंचने पर बताया गया कि आज मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए अवकाश घोषित है। मालूम हो चंपावत प्रशासन के द्वारा जिले में हो रही भारी बारिश को देखते हुए आज 29 अगस्त को विद्यालयों में छुट्टी के आदेश जारी किए यह आदेश आज सुबह ही देरी से जारी हुआ। जिस कारण छुट्टी के आदेश की सही समय पर सूचना न मिलने के कारण कई बच्चे मूसलाधार बारिश में भी स्कूल पहुंच गए। बच्चों से जानकारी ली गई तो बच्चों का कहना था उन्हें छुट्टी के आदेश की कोई जानकारी नहीं है जिस कारण वह स्कूल आए। इसके बाद बच्चों को स्कूल में बारिश की चेतावनी के चलते छुट्टी होने की जानकारी दी गई तब जाकर बच्चे वापस अपने घरों को लौटे। वहीं लोगों ने कहा अगर भारी बारिश की चेतावनी के कारण स्कूल बंद किए जा रहे हैं तो उनकी सूचना सही समय पर दी जाए ताकि बच्चे बारिश में खतरा उठकर स्कूल न जाए। लोगों ने इसे लापरवाही बताया।
विज्ञापन
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।