Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:बृजनगर सुखीढांग में पीने के पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि स्थानियों के साथ-साथ पर्यटक भी परेशान

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 7, 2025

9 जून से ग्रामीणों कीआंदोलन की चेतावनी। जल जीवन मिशन योजनायें हुई फेल । चंपावत जिले में पर्यटन सीजन चरम में है।जहां एक ओर आदि कैलाश व मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा रीठा साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं चंपावत के प्रथम पर्यटन हिल स्टेशन बृजनगर सुखीढांग ,श्यामलाताल में पर्यटक व स्थानीय लोग भयंकर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। करोड़ों रुपए की श्यामलाताल कांडा बृजनगर पंम्पिग योजना,दौगाड बृजनगर पेयजल योजना,जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनी सूखीढांग बृजनगर पंपिंग योजना नाकाम साबित हो रही हैं। भ्रष्टाचार व घटिया गुणवत्ता की भेंट चढ़ी योजनाओं में घर घर नल तो लगा दिये लेकिन इन नलों में जल की एक बूंद नहीं टपकी हैं।सुखीढांग बृजनगर पंपिंग योजना में जुगाड कर पाइप लाइन लगा दी है। कहीं रबर के पाइप हवा में झूल रहे हैं। लाइन ओपन होने से गर्मी से एअर भर जा रही है जिससे पेयजल आपूर्ति ठप्प हो जाती है। इधर जोड़ मेला लगने के एक दिन बचा है।सुलभ शौचालय में एक बूंद पानी न होने से पांच सौ मीटर दूर से बाल्टी में पानी लाकर पर्यटक स्वयं पानी की ब्यवस्था करने को मजबूर हैं। अभी तक जल संस्थान द्वारा टैंकर की कोई ब्यवस्था नहीं की है। रीठा साहिब जाने वाले सिक्ख तीर्थ यात्रियों के लिए नानकपुरी टांडा द्वारा लंगर शुरू हो गया है। लेकिन पेयजल उपलब्ध न होने से भारी दिक्कतें आ रही हैं। चल्थी नदी से टैंकर से पानी लाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत शौचालय में पानी न होने से आ रही है। तल्ला पाल विलौन संघर्ष समिति सुखीढांग के संयोजक पंडित शंकर जोशी और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिषद चंपावत के जिलाध्यक्ष महेश चौडाकोटी ने शीघ्र पेयजल लाइन दुरस्त कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित न होने पर सोमवार नौ जून से बृजनगर सुखीढांग में आंदोलन की चेतावनी दी है।

जरूरी खबरें