Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़:जिस जिले के लोकेश्वर सिंह रहे पुलिस कप्तान उसी जिले की कोतवाली में उन पर मुकदमा दर्ज

चंपावत:झालाकुड़ी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से लगाया गया जांच शिविर

चंपावत:जंगली जानवरों से फसलों को मिलेगी सुरक्षा 107 ग्राम पंचायतों में लगेगी 119 किमी चेन लिंक फेंसिंग

लोहाघाट:विधा0अधिकारी के प्रयासों से तल्ला थुवामारा से झिमझाड़ मोटर मार्ग जिला योजना में स्वीकृत

चंपावत: बाराकोट के मऊ उपकेंद्र में सुरक्षित प्रसव व एचपीवी वैक्सीन पर जागरूकता शिविर आयोजित

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: बाराकोट के मऊ उपकेंद्र में सुरक्षित प्रसव व एचपीवी वैक्सीन पर जागरूकता शिविर आयोजित

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 23, 2026

चंपावत: बाराकोट के मऊ उपकेंद्र में सुरक्षित प्रसव व एचपीवी वैक्सीन पर जागरूकता शिविर आयोजितचंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक अंतर्गत मऊ उपकेंद्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुरक्षित मातृत्व और किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने की, जबकि ग्राम प्रधान द्वारा शिविर का उद्घाटन किया गया।शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि अस्पताल में प्रसव कराने से जच्चा-बच्चा दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है और जटिलताओं से समय रहते निपटा जा सकता है।इस अवसर पर जीआईसी मऊ की शिक्षिका को 14 वर्ष की किशोरियों में एचपीवी (HPV) वैक्सीन के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया।

फार्मेसी अधिकारी रोशन विश्वकर्मा ने भी संस्थागत प्रसव के लाभों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) पूजा ने महिलाओं को सलाह दी कि प्रसव हमेशा डॉक्टरों की निगरानी में ही कराना चाहिए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उपचार मिल सके।शिविर में आशा कार्यकर्ताओं, जीआईसी मऊ की शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की उपस्थिति रही।

जरूरी खबरें