Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:जनता मिलन में सुनवाई के साथ समाधान भी: जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 30, 2025

जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारी ने जनता मिलन में उठे मामलों पर अधिकारियों को दिए स्पष्ट आदेशडीएम चंपावत मनीष कुमार की पहल पर हर सोमवार को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को चंपावत में आयोजित पहले जनता मिलन दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।चंपावत निवासी कैलाश चंद्र राय द्वारा भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत प्रस्तुत की गई। जांच में मामला जिला जज कोर्ट में विचाराधीन पाया गया, जिस पर उप जिलाधिकारी चंपावत को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।ढकना बडोला की श्रीमती सुमन महरा द्वारा नाली खुलवाने व निर्माण की मांग पर जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर यथोचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।दीपक महरा द्वारा बिजली चोरी तथा अवैध निर्माण की शिकायत पर विद्युत विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से साक्ष्य जुटाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। प्राधिकरण से जुड़े प्रकरणों पर उप जिलाधिकारी चंपावत को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।नरेंद्र लड़वाल द्वारा जीजीआईसी मार्ग की मरम्मत कार्य की शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।लोहाघाट के गणेश दत्त पांडे ने आयुष केंद्र को एकीकृत भवन में संचालित करने का सुझाव दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्थायी स्थल चिन्हित कर वहां आयुष सेवाएं संचालित करने के निर्देश दिए।चौड़ा राजपुरा निवासी मदन राम द्वारा मकान में सुरक्षा दीवार निर्माण हेतु प्रार्थना की गई, जिस पर उप जिलाधिकारी चंपावत को प्राथमिकता से कार्यवाही करने को कहा गया।बसकुनी (लोहाघाट) की श्रीमती नीतू द्वारा पति का नाम वोटर लिस्ट में सुधार करने संबंधी आवेदन परई आरओ को आवश्यक संशोधन हेतु निर्देशित किया गया।पूर्व नायक देव गिरी (चौड़ासेठी) द्वारा पाँचवें वेतन आयोग के अंतर्गत सेवा वृद्धि के मामले में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को दस्तावेज संकलन कर संबंधित रिकॉर्ड ऑफिस को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।चौड़ासेठी ग्रामवासियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर हो रही नियुक्ति पर आपत्ति दर्ज कराई गई, जिस पर संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत पर तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए और निश्चित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए मालूम हो जिलाधिकारी मनीष कुमार के द्वारा हर सोमवार को जनता की समस्या के समाधान के लिए जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में एसपी चंपावत अजय गणपति मुख्य विकास अधिकारी डॉ० जी एस खाती, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें