रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: चंपावत बाजार में दुकानों का निरीक्षण, पनीर व दूध के सैंपल लैब भेजे गए
Laxman Singh Bisht
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: चंपावत बाजार में दुकानों का निरीक्षण, पनीर व दूध के सैंपल लैब भेजे गए

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चंपावत बाजार में निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बाजार स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, जैसे जनरल स्टोर, मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट आदि का गहन निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों के एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, रसोई की साफ-सफाई (किचन हाइजीन) और इस्तेमाल की जा रही कच्चे माल (रॉ मटीरियल) की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की।निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर पनीर और पैक्ड दूध के दो नमूने एकत्र कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला (गवर्नमेंट लैब) भेजे गए हैं। विभाग के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा टीम ने सभी खाद्य कारोबारियों को सख्त हिदायत दी कि वे खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, सभी प्रकार की खरीदारी केवल पक्के बिल पर ही करें और अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन करें। इस निरीक्षण अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी एवं सहायक दिनेश फर्त्याल से शामिल रहे।
विज्ञापन
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव