Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: बाराकोट:पूर्णेश्वर लड़ीधूरा लिफ्ट पेयजल योजना के पंप चले/ बाराकोट क्षेत्र के ग्रामीणों के सपने एवं स्वर्गीय प्रकाश पंत के प्रयास सफल होते हुए दिखे/क्षेत्र में खुशी की लहर

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 9, 2025
बाराकोट क्षेत्र के ग्रामीणों के सपने एवं स्वर्गीय प्रकाश पंत के प्रयास सफल होते हुए दिखे। बाराकोट में आज बृहस्पतिवार 9 जनवरी 2025 को पूर्णेश्वर लड़ीधूरा लिफ्ट पेयजल योजना के पंपों का सफल ट्रायल किया गया। पूर्णेश्वर से लिफ्ट पेयजल योजना के पंप को चलाया गया तो खोलासुनार स्थित टैंक में पानी आने लगा। टैंक में पानी को गिरता देख ग्रामीणों के चेहरे मुस्कान से खिल उठे लंबे समय से ग्रामीण इस लिफ्ट पेयजल योजना के सफल संचालन का इंतजार कर रहे हैं। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि यह मांग लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच की प्रमुख मांग थी जिस पर तत्कालीन पेयजल मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत ने अपनी दिलचस्पी दिखाते हुए क्षेत्र की प्रमुख मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया था, जो आश्वासन आज पूरा होता हुआ दिखाई दिया है। ज्ञात हो लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच 2012 से क्षेत्र में पेयजल,अतिथि गृह एवं खेल के मैदान की मांग प्रतिवर्ष उठता रहा है। इस योजना से मुख्य रूप से ग्राम सभा पम्दा,काकड़,बाराकोट, संतोल,फरतोला,खोलासुना, बाराकोट बाजार की जनता को पेयजल के बहुत बड़े संकट से निजात मिलेगी।विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कॉन्टैक्टर द्वारा योजना में लगे पंपों का ट्रायल किया जा रहा है, जो एक महीने तक किया जाएगा, तदोपरांत योजना को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। योजना की सफलता पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ,वर्तमान विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत प्रशासक अध्यक्ष ज्योति राय एवं इस योजना के लिए प्रयास कर रहे सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया,योजना के सफल संचालन पर मदन मोहन जोशी, ग्राम प्रधान राजू अधिकारी,जगदीश चंद्र जोशी, रमेश चंद्र जोशी, नमन जोशी, देवेंद्र सिंह अधिकारी,दुर्गेश चंद्र जोशी, नंदा बल्लभ बगौली, योगेश जोशी, रजत वर्मा, नवीन चंद्र जोशी, प्रकाश सिंह अधिकारी, राजेंद्र सिंह अधिकारी,जगदीश सिंह अधिकारी, नवल किशोर जोशी ने खुशी प्रकट की है।

जरूरी खबरें