Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:ग्राम पंचायत गुमोद से युवा त्रिलोक उतरे चुनाव मैदान में जनसेवा और विकास को बनाया लक्ष्य

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 29, 2025

ग्राम पंचायत गुमोद से युवा त्रिलोक उतरे चुनाव मैदान में जनसेवा और विकास को बनाया लक्ष्यबाराकोट ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुमोद के विकास को एक नई दिशा देने के लिए अब गांव का एक ऊर्जावान, शिक्षित और संकल्पबद्ध युवा त्रिलोक सिंह बोहरा सामने आया है। त्रिलोक बोहरा ने ग्राम प्रधान पद हेतु चुनाव लड़ने की घोषणा की है। युवा त्रिलोक अपने ठोस एजेंडे और साफ़ नीयत के कारण जनता के बीच आशा की एक नई किरण बनकर उभरे हैं।उन्होंने जनता से जुड़े जमीनी मुद्दों को प्राथमिकता में रखा है।त्रिलोक ने अपने चुनावी घोषणापत्र में उन विषयों को प्रमुखता दी है। जो वास्तव में ग्रामीण जीवन की रीढ़ हैं। त्रिलोक एक जागरूक और कर्मठ उम्मीदवार है। गांव के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं में उनके प्रति गहरा विश्वास है। त्रिलोक का मानना है कि “गांव बदल सकता है, यदि हम मिलकर सोचें, मिलकर चलें और सही प्रतिनिधि चुनें।” उनकी सोच में राजनीति नहीं, “जनसेवा को माध्यम बना कर विकास का संकल्प” है। त्रिलोक ने गांव के समस्त सम्मानित मतदाताओं से उन्हें अपना आशीर्वाद और मत देने की अपील की है। कहा सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के समस्त पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

जरूरी खबरें