रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:वल्सो भगवती मंदिर के मुख्य गेट से 18 किलो की घंटी को उड़ा ले गए चोर क्षेत्र में भारी आक्रोश।
Laxman Singh Bisht
Mon, Jul 14, 2025
वल्सो भगवती मंदिर के मुख्य गेट से 18 किलो की घंटी को उड़ा ले गए चोर क्षेत्र में भारी आक्रोश।
चंपावत जिले में मंदिरों में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। अज्ञात चोरों ने अब जिले के बाराकोट ब्लॉक के वल्सो (चौमेल) स्थित मां भगवती मंदिर में धावा बोला है। चोरों ने मुख्य मंदिर के गेट में बंधी लगभग 25 साल पुरानी 18 किलो की घंटी को चुरा लिया है। जिस कारण क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। मेला समिति अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट ने बताया मंदिर में रक्षा बन्धन पर महोत्सव के साथ साथ विशाल देवी रथ यात्रा का आयोजन होता है ।बताया कि कल मेले के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि मुख्य गेट की घंटी दिखाई नहीं दे रही है। समिति अध्यक्ष अजय बिष्ट ने कहा आज वह घटना की जांच करने मंदिर पहुंचे तो वहा मुख्य गेट में बधी हुई 18 किलो वजनी घंटी गायब पाई गई। अजय बिष्ट ने कहा चोरी की घटना की तहरीर अब वह पुलिस में देने जा रहे हैं। अजय सिंह ने बताया इस घंटी को आज से 25 वर्ष पूर्व गांव की महिलाओं के द्वारा पैसे जमा कर मंदिर में चढ़ाया गया था। घंटी चोरी की इस घटना से पूरे बल्सो क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाने की मांग की है। मालूम हो क्षेत्र के कई मंदिरों से चोर चोरी कर चुके हैं पर किसी भी घटना का पुलिस के द्वारा अभी तक पर्दाफाश नहीं किया गया है। आखिर चोर घटिया चुरा कर कहां ले जा रहे हैं और कहां बेच रहे हैं यह बड़ा प्रश्न है। लेकिन लगातार हो रही मंदिरो में चोरियों से लोगों की आस्था को काफी ठेस पहुंच रही है।