रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट: खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर बाराकोट ब्लॉक में दस हजार पौधों का रोपण ।
Laxman Singh Bisht
Wed, Jul 16, 2025
महिलाओं ने किया झोड़ो झुमटो का गायन।
उत्तराखंड मे लोक पर्व हरेला को काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। चंपावत जिले के बाराकोट में खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल के नेतृत्व में ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में समूह की महिलाओं व ग्रामीणों ने हरेला पर्व को धूमधाम से मनाते हुए दस हजार फ़लदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान महिलाओं के द्वारा झोड़ो झुमटो की शानदार प्रस्तुति दी गई ।
झोड़ा गायन में खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल भी समूह की महिलाओं के साथ झूमती नजर आई। खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल ने समस्त क्षेत्रीय जनता को उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा। आज हरेला पर्व के अवसर पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में समूह की महिलाओं के द्वारा बृहद रूप से फलदार व छायादार पौधो का रोपण किया गया। इस दौरान महिलाओं के द्वारा झोड़ो झुमटो वह पारंपरिक लोकगीतों का गायन किया गया।
खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल ने बताया इसके अलावा ग्राम विकास अधिकारियों व बीपीडीओ के द्वारा ब्लॉक के विभिन्न अमृत सरोवरों,नौलों धारों व ग्राम सभाओ में ग्रामीणों के सहयोग से पौध रोपण किया गया। खंड विकास अधिकारी ने बताया हरेला पर्व पर आज ब्लॉक में कुल दस हजार फ़लदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया तथा ब्लॉक कार्यालय से ग्रामीणों को पौधों का वितरण किया । खंड विकास अधिकारी ने समस्त क्षेत्रवासियों से हरेला पर्व पर अधिक से अधिक पौधरोपण व उनकी देखभाल करने की अपील की।
