रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:अराजक तत्वों ने मछली तालाब में दवा डालकर मारी 200 से अधिक मछलियां मत्स्य पालक को बड़ा नुकसान।
Laxman Singh Bisht
Mon, Jun 9, 2025
अराजक तत्वों की हरकत से किसान व उनका परिवार मायूस।
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के ग्राम पंचायत नदेड़ा के भनार में मत्स्य पालन व सब्जी उत्पादन कर परिवार चलाने वाले किसान केदार बगौली के मछली तालाब में रविवार रात को अज्ञात अराजक तत्वों ने जहरीली दवा डालकर उनकी 200 से अधिक मछलियों को मार दिया है। बड़ी तादाद में मछलियां मरने से मत्स्य पालक केदार बगौली को बड़ा नुकसान पहुंचा है। केदार बगोली ने बताया। रविवार शाम को उनकी मछलियां सुरक्षित थी। सोमवार सुबह जब वह अपने मछली तालाब में आए तो देखा तालाब में उनकी सारी मछलियां मरी हुई थी। कहा रात में अज्ञात अराजक तत्वों के द्वारा उनके मछली तालाब में जहरीली दवा डाल कर उनकी सभी मछलियां मार दी गई है। कहा बड़े दुःख के साथ मरी हुई मछलियों को गड्ढे में दबा दिया गया है। कहा उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है।
एक साथ सभी मछलियां मरने से केदार बगोली व उनका परिवार काफी मायूस है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जोशी ने बताया कि वर्ष 2020 में मनरेगा के माध्यम से केदार बगोली के द्वारा मछली तालाब का निर्माण किया गया था। और उनके द्वारा कड़ी मेहनत से बड़ी तादात में मत्स्य पालन व सब्जी उत्पादन कर अपने परिवार का पालन पोषण किया जा रहा था। कहा एक साथ सभी मछलियों के मरने से बगौली काफी मायूस है। जोशी ने अराजक तत्वों की इस हरकत पर कड़ी नाराजगी जताई है तथा प्रशासन से मत्स्य पालक बगोली के नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। कहा अराजक तत्वों की इस प्रकार की हरकतो से किसानों का हौसला टूटता है।