रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:सिविल बन पंचायत रेघाड़ी में चीड़ के पेड़ों का धड़ल्ले से हो रहा अवैध कटान वन विभाग खामोश।
Laxman Singh Bisht
Fri, Jun 6, 2025
सिविल बन पंचायत रेघाड़ी में चीड़ के पेड़ों का धड़ल्ले से हो रहा अवैध कटान वन विभाग खामोश।
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के सिविल बन पंचायत रेघाड़ी में चीड़ के पेड़ों का अवैध कटान जोरों में चल रहा है। रेघाड़ी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया हड़लेख बुरौला जाने वाली सड़क के किनारे चीड़ के काटे गए पेड़ पड़े हुए हैं। जिसकी सूचना वन विभाग व बन सरपंच को दे दी गई है। मोहन सिंह ने कहा क्षेत्र में चीड़ के पेड़ों का अवैध कटान लंबे समय से चल रहा है ।उन्होंने वन विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है सिर्फ जांच का आश्वासन दिया जाता है। जबकि क्षेत्र में अंधाधुंध चीड़ के पेड़ों का कटान चल रहा है। मोहन सिंह ने डीएफओ चंपावत व बन क्षेत्राधिकारी काली कुमाऊं रेंज से चीड़ के पेड़ों के अवैध कटान को रोकने तथा आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।अब देखना मामले में वन विभाग के अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं ।विभाग द्वारा 5 जून को बड़े जोर-शोर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया है। मामले में वन क्षेत्राधिकारी काली कुमाऊं रेंज से संपर्क नहीं हो पाया।