Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

सूचना

: बाराकोट:पशुपालन विभाग ने तल्ला बापरू में पशु प्रदर्शनी का किया आयोजन निर्मला देवी की गाय बनी चैंपियन

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 18, 2024
पशुपालन विभाग ने तल्ला बापरू में पशु प्रदर्शनी का किया आयोजन निर्मला देवी की गाय बनी चैंपियन पशुपालन विभाग के द्वारा बाराकोट ब्लॉक के तल्ला बापरू में पशुपालकों को प्रोत्साहन देने हेतु बुधवार को पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया पशु प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में क्षेत्र के पशुपालकों ने प्रतिभाग किया प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पशुपालक अपने गाय, भैंस, बैल व बकरियों को लेकर पहुंचे पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत प्रशासक विनीता फर्त्याल व पूर्व प्रमुख बहादुर फर्त्याल ने किया दोनों ही अतिथियों ने कहा इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र के पशुपालकों का उत्साह बर्धन होता है उनके द्वारा पशुपालन विभाग की कार्य प्रणाली की सराहना की गई वही प्रदर्शनी में हुई पशु प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ राहुल कुमार ,डॉक्टर सुशोभित व डॉक्टर वंदना यादव के द्वारा निर्मला देवी की जर्सी गाय को चैंपियन घोषित किया गया वही नीला देवी की गाय प्रथम ,रमेश चंद्र की द्वितीय तथा हेमा देवी की गाय तीसरी स्थान पर रही वही बछिया भैंस कैटेगरी में नारायण दत्त की भैंस प्रथम स्थान पर रही, निर्मला देवी की बछिया द्वितीय स्थान,तथा गिरीश चंद्र शर्मा की बछिया तीसरे स्थान पर रही, हेमा देवी का बैल प्रथम, लक्ष्मी देवी का द्वितीय तथा जशी देवी का बैल तीसरे स्थान पर रहा इसके अलावा पार्वती देवी की बकरी प्रथम कर्मराम की बकरी द्वितीय तथा कलावती देवी की बकरी तीसरे स्थान पर रही वहीं पशुपालन विभाग के द्वारा पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा पशुपालन को लेकर विभिन्न प्रकार की जानकारियां पशुपालकों को दी गई पशु मेले को लेकर पशुपालकों में काफी उत्साह था इस दौरान डॉक्टर जेपी यादव ,डॉक्टर नंदन प्रसाद, डॉ भुवन लाल वर्मा ,डॉक्टर त्रिभुवन प्रसाद, डॉ राहुल जोशी , पवन लाल वर्मा,पायलट गोविंद तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता उमेश बिष्ट, सहित कई जनप्रतिनिधि व विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें