Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

लोहाघाट:कानाकोट सलना सड़क में अवैध खनन का काम जोरों पर। ग्रामीणों की रोक लगाने की मांग।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : दरकोट मे 8 विद्यार्थियों को मिला बाला सिंह पांगती स्कॉलरशिप "आओं अपने गांव से जुड़े़" अभियान के तहत हुआ सम्मान समारोह

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 10, 2025

20 विद्यार्थियों को बाँटी लेखन सामग्रीकैसे आए फर्स्ट इस पर विद्यार्थियों ने दी जानकारी

राजकीय प्राथमिक तथा कन्या उच्च प्राथमिक दरकोट में हुआ कार्यक्रम ।मुनस्यारी। "आओं अपने गांव से जुड़े" अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय दरकोट तथा राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय दरकोट के आठ विद्यार्थियों को सर्वोत्तम अंक लाने पर स्वर्गीय बाला सिंह पांगती स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने के साथ एक सफल नागरिक बनने की अपील की गई। अधिक अंक लाकर सफल हुए विद्यार्थियों ने अपनी दिनचर्या बताकर अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा देने का कार्य किया।

"आओं अपने गांव से जुड़े" अभियान के तहत दूसरे वर्ष दरकोट के पूर्व ग्राम प्रधान तथा समाज सुधारकस्वः श्री बाला सिंह पांगती की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रोंगणों डाo कुंदन सिंह पांगती, सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, रेलवे, हल्द्वानी,नवराज सिंह पांगती, सेवानिवृत्त प्रमुख वित्त सलाहकार, रेलवे, देहरादून,कवींद्र सिंह पांगती, मंडलीय प्रबंधक, भारतीय जीवन बीमा, निगम, हल्द्वानी द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय के कक्षा एक की छात्रा लक्ष्मी को 73 प्रतिशत, कक्षा 2 के पार्थ कुमार को 65 प्रतिशत,कक्षा 3 की अंजलि को 62 प्रतिशत, कक्षा 4 की सांची को 72 प्रतिशत, कक्षा 5 की भूमिका को 65 प्रतिशत तथा राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय दरकोट की कक्षा 6 की आरुषि को 73 प्रतिशत, कक्षा 7 की लक्षिता को 69 प्रतिशत, कक्षा 8 की दिया को 71 प्रतिशत अंक लाने पर स्वर्गीय बाला सिंह पांगती छात्रवृत्ति पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्वर्गीय पांगती के पुत्र नवराज सिंह पांगती, कवींद्र सिंह सिंह पांगती तथा पुत्रवधू श्रीमती चित्रा पांगती के अलावा ग्राम प्रधान सावित्री पांगती सहित अन्य गणमान्यों द्वारा मेघावी छात्रों को सम्मानित करने की रस्म अदा किया गया।शिक्षक कुंवर सिंह भंडारी ने स्वर्गीय बाल सिंह पांगती के परिवारजनों के साथ ही अन्य अतिथियों का भी स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध रंगकर्मी लक्ष्मण सिंह पांगती " लछ बू" द्वारा किया गया। अभियान के संयोजक जगत मर्तोलिया ने कहा इस अभियान के अभिनव प्रयोग से पढ़ने वाले विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा और विद्यार्थियों में कंपटीशन की भावना पैदा होगी। कार्यक्रम के आयोजक नवराज सिंह पांगती तथा कवींद्र सिंह पांगती ने कहा कि इस कार्यक्रम को हर वर्ष और बेहतर स्वरुप देकर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का डाटा भी अपने पास रखेंगे और इन विद्यार्थियों को लगातार प्रोत्साहित करते रहेंगे। कहा कि विद्यार्थी अपने इच्छित क्षेत्र में सफल होकर समाज को दिशा देने का कार्य करे। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भीम राम कहा की इस तरह के अभियानों से विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थी समाज नया कुछ करने का हौसला भी पैदा होगा।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू रावत, गीता टोलिया, चित्रा पांगती, हीरा सिंह भट्ट, प्रयाग सिंह पांगती, हीरा सिंह पांगती, भूपेंद्र सिंह पांगती, रिटायर्ड कैप्टन चन्द्र सिंह कार्की, लक्ष्मण सिंह सयाना, गंगा सिंह धर्मसक्तू, भूपेश सिंह पांगती, हंसा पांगती, यमुना देवी, खटीमा पांगती, नीतू सयाना, गीता देवी, संगीता देवी, भावना देवी आदि उपस्थित हुए।

जरूरी खबरें