Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट मे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई बकरीद लोगों ने एक दूसरे को दी बधाइयां।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 7, 2025

अप्रिय घटना को रोकने के लिए अलर्ट मोड में रही पुलिस।लोहाघाट।चंपावत जिले के लोहाघाट में ईद उल अजहा (बकरीद) के पर्व को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के गले मिल बकरीद की बधाई दी । आज सुबह लोहाघाट की मदीना मस्जिद कोलीढेक मे इमाम शाकिर राजा ,हुसैनी मस्जिद खूनामलक मे ईमाम गुलाम रसूल तथा ईदगाह चांनमारी में इमाम जियाउल मुस्तफा के द्वारा नमाज अदा करवाई गई। सभी लोगों ने मुल्क मे अमन चैन की दुआएं मांगी तथा एक दूसरे के गले मिल बधाइयां दी। इस दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए लोहाघाट थाना अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया क्षेत्र में बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान मोहम्मद जावेद, मोहम्मद तसलीम, अब्दुल कलीम, अब्दुल गौहर ,मोहम्मद हसीन, अब्दुल कौसर ,सैफी खान ,हिकमत खान ,रुशील खान, मुस्तकीम ,अब्दुल ,नाजिश, नजर, ताहिर आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें