रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : जनपद चम्पावत में अधिकार मित्र नियुक्ति हेतु इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित
Laxman Singh Bisht
जनपद चम्पावत में अधिकार मित्र नियुक्ति हेतु इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित
कानूनी जानकारी अब गांव-गांव : चम्पावत में शुरू हुआ एक गांव–एक पी०एल०वी० अभियान
माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत में “एक गांव – एक निःशुल्क पी०एल०वी०/अधिकार मित्र (प्रो-बोनो पी०एल०वी०)” अभियान संचालित किया जा रहा है।इस अभियान के अंतर्गत जिले के प्रत्येक गांव में से एक-एक निःशुल्क पी०एल०वी०/अधिकार मित्र नियुक्त किया जाएगा।इन अधिकार मित्रों द्वारा अपने-अपने गांव में निःशुल्क कानूनी सहायता एवं आवश्यक कानूनी जानकारियां ग्रामीणजनों को उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत इस कार्य हेतु नियुक्त अधिकार मित्रों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा।
*कौन आवेदन कर सकता है?*
कोई भी इच्छुक व्यक्ति/ग्राम प्रधान/क्षेत्र पंचायत सदस्य/वन पंचायत प्रतिनिधि
*आवेदन प्रक्रिया*
इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर डाक द्वारा अथवा सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
*आवेदन में सम्मिलित की जाने वाली जानकारियां*
आवेदक का नाम/ पिता/पति का नाम/ जन्म तिथि/ शैक्षिक योग्यता/ स्थायी पता/ फोन नम्बर / ई-मेल आईडी/
आधार कार्ड व स्थायी निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति/ नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो।
*अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र ज़िला न्यायालय चम्पावत की आधिकारिक वेबसाइट https://champawat.dcourts.gov.in पर उपलब्ध है।*
विज्ञापन
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।