रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिला चिकित्सालय से गंभीर बीमार अर्जुन राम को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाने के लिए नहीं मिली 108
जिला चिकित्सालय से गंभीर बीमार अर्जुन राम को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाने के लिए नहीं मिली 108 की सेवा।
108 सेवा न मिलने से निज
वाहन से हायर सेंटर को गए अर्जुन राम।

चंपावत जिले की ग्राम पंचायत दुयुरी के अर्जुन राम जिला अस्पताल चम्पावत मे अपना उपचार कराने हेतु गये थे । जहां चिकित्सकों के दौरान उनकी जांच के उपरांत उनको डेंगू और पीलिया की शिकायत बताई गई। अर्जुन राम के गंभीर हालत को देखते हुए कल शनिवार को चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया। अर्जुन राम एक बीपीएल परिवार के व्यक्ति हैं। हायर सेंटर जाने के लिए उनके द्वारा108की मदद मांगी गई। पर 108 कॉल सेंटर से उन्हें एंबुलेंस उपलब्ध न होने की बात कह कर 108 एम्बुलेंस देने के लिए मना कर दिया गया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निर्मल प्रसाद तड़ीगांव नहीं बताया उनके द्वारा सीएमओ चंपावत से बात की लेकिन कुछ मदद नहीं मिल पाए इसके बाद सीएम हेल्पलाइन में भी बात की लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिल पाई । जिस कारण गंभीर रूप से बीमार अर्जुन राम को 108 की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई और उन्हें निजी वाहन से हल्द्वानी को ले जाया गया पर बीच में तबीयत बिगड़ने से उन्हें खटीमा के प्रयास हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कहा 108 सेवा जनता की सेवा के लिए होती है पर इस प्रकार से 108 एंबुलेंस का नाम मिलना काफी गंभीर मामला है। उन्होंने मामले में जांच की मांग की है। फिलहाल मामला क्या था और 108एंबुलेंस की सेवा अर्जुन राम को क्यों नहीं मिल पाई यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन