Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:बाटनागाड़ में मलबे के निस्तारण हेतु मशीनें है तैनात लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत यातायात सुचारू

चंपावत जिले में 138.37 करोड़ की 17 पार्किंग परियोजनाओं को मिली गति

लोहाघाट:बदहाल हालत में शहीद श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग कीचड़ में फंस रहे हैं वाहन पैदल चलना हुआ दूभर।

लोहाघाट:जन्माष्टमी के मेले पर भारी भीड़ अव्यवस्थाओं व बारिश के बीच हुआ मेला। मेला ग्राउंड की खली कमी।

लोहाघाट:कोली ढेक सुई डूंगरी सड़क मे इतने गड्ढे कि गिने ना जाए। विभाग की खामोशी जनता की मुसीबत।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:बाटनागाड़ में मलबे के निस्तारण हेतु मशीनें है तैनात लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत यातायात सुचारू

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 6, 2026

बाटनागाड़ में मलबे के निस्तारण हेतु मशीनें है तैनात लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत यातायात सुचारू

पहाड़ी क्षेत्रों में निरंतर हो रही वर्षा एवं जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग द्वारा सतर्कता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार बाटनागाड़ क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से आ रहे स्लिप एवं मलबे को तत्काल हटाने हेतु विभाग द्वारा जेसीबी मशीन की तैनाती की गई है, जिससे मार्ग से मलबे की सफाई कर यातायात को निरंतर सुचारू रखा जा सके।इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चंपावत श्री हितेश कांडपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी मार्ग वर्तमान में यातायात हेतु पूर्णतः खुले हुए हैं एवं आवागमन सामान्य है। संवेदनशील स्थलों पर पूर्व से ही जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं। यदि किसी स्थान पर मार्ग बाधित होने की स्थिति बनती है, तो विभागीय टीमों द्वारा रिस्पांस टाइम कम करते हुए बाधित मार्ग को पुनः खोलने का कार्य किया जा रहा है।जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे वर्षाकाल के दौरान यात्रा करते समय पूर्ण सतर्कता एवं सावधानी बरतें तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें