चंपावत :पूर्णागिरि में बनेगा 902 मीटर लंबा रोपवे डीएम ने अधिकारियों संग करी महत्वपूर्ण बैठक
Laxman Singh Bisht
Nov 04, 2023 11:23 pm
12 views
04 Nov 2023
902 मीटर लंबे पूर्णागिरि रोपवे निर्माण को लेकर डीएम ने अधिकारियों के संग करी महत्वपूर्ण बैठक 2025 तक बनकर तैयार होगा रोपवे पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणान्तर्गत जिले में धार्मिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाए जाने के उद्देश्य से प्रसिद्ध पूर्णागिरि मंदिर रोपवे का निर्माण कार्य इसी मांह से प्रारम्भ हो रहा है*। रोपवे का निर्माण पीपीपी मोड में पूर्णागिरी रोपवे कस्ट्रक्शन कंपनी गुड़गाँव द्वारा किया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 45 करोड़ रूपये है। कंपनी द्वारा कार्य जून 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
पूर्णागिरी रोपवे निर्माण के सम्बंध में एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को तहसील कार्यालय टनकपुर में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कंस्ट्रक्शन कम्पनी से आए प्रतिनिधि नौ सेना से सेवानिवृत्त कमांडर ई. आलोक शर्मा ने अवगत कराया कि रोपवे की कुल लम्बाई 902 मीटर है जो हनुमान चट्टी से कालीमंदिर तक बनेगी, जिस हेतु दो टावर में बनाए जाएंगे जिसमें 65 यात्री क्षमता के दो केबन, एक जाने व एक आने के लिए बनाए जाऐंगे। प्रतिदिन लगभग 800 यात्री यात्रा कर सकते हैं (आ जा सकते हैं)।
बैठक में जिलाधिकारी ने कंपनी से आए इंजीनियर को आश्वस्त करते हुए कहा कि रोपवे निर्माण हेतु जो भी आवश्यकता प्रशासन से उन्हें है,इसमें पूर्ण मदद दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि रोपवे का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के साथ ही समय पर पूर्ण कराया जाय।इस दौरान कंपनी से आए प्रतिनिधि द्वारा विभिन्न सहयोग की मांग जिसमें कार्य के दौरान बिना किसी बाधा के 24 घंटे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने,ठुलीगाड़ से हनुमान मंदिर तक डबल लेन सड़क का निर्माण किए जाने तथा पार्किंग का निर्माण किए जाने की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिस पर अधिशासी अभियंता विद्युत ने अवगत कराया कि पूर्णागिरि क्षेत्र में पेड़ों के गिरने से विद्युत व्यवस्था बाधित हो जारी है,जिसे सुचारू रखे जाने हेतु 22 किलोमीटर अंदर ग्राउंड केबल का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है,स्वीकृति प्राप्त होने पर कार्य प्रारंभ कर लिया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के संबंध में लोनिवि से आए सहायक अभियंता ने अवगत कराया कि ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक डबल लेन सड़क का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्य प्रारंभ कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में उपजिलाधिकारी आकाश जोशी,जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द गौड़ सहित अन्य विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद