लोहाघाट:32 सीटर बस में ठूस दी 80 सवारिया पुलिस ने करी कार्यवाही सवारीयो ने थाने में काटा हंगामा
Laxman Singh Bisht
Oct 26, 2023 01:43 am
27 views
26 Oct 2023
बुधवार को हल्द्वानी से चंपावत चलने वाली 32 सीटर केएमयू की बस संख्या uk04 pA 2727 में चालक परिचालक ने 80 सवारिया ठूस ठूस कर भर दी इस ओवरलोड बस को लोहाघाट के वीर कालू सिंह चौराहे पर टैक्सी चालकों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस बस को थाने ले आई जिस पर काफी देर सवारीयो ने लोहाघाट थाने में हंगामा काटा तथा बस को छोड़ने व सभी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग करी लोहाघाट थाने के एसआई हरीश प्रसाद ने सवारियों को समझा बूझाकर दूसरे वाहनों के जरिए चंपावत भेजा
तथा ओवरलोड वाहनों में यात्रा न करने की सलाह दी एसआई हरीश प्रसाद ने बताया वाहन चालक बृजमोहन के डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई करी जा रही है तथा ओवरलोडिंग व खतरनाक ड्राइविंग पर चालान किया जा रहा है वही देवीधूरा रोड में चलने वाले वाहन चालकों ने कहा इस बस के द्वारा अधिकतर ओवरलोडिंग करी जाती है जिस कारण उनको सवारियां नहीं मिल पाती हैं जिसके चलते उनका काम काफी प्रभावित हो रहा है वाहन चालकों ने आरोप लगाते हुए कहा
इस बस का परमिट खेतीखान से लालूवापानी सड़क का है ना कि लोहाघाट सड़क का उन्होंने पुलिस से बस के चालक व परिचालक पर कार्रवाई की मांग करी वही दो-तीन घंटे चले हंगामे के कारण सवारी को काफी दिक्कत है उठानी पड़ी चौकी बस में काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे थे वहीं लोगों ने कहा परिवहन विभाग व पुलिस ने इस प्रकार के ओवरलोडिंग रोकनी चाहिए अन्यथा कभी बड़ा हादसा हो सकता है
लोगों ने कहा देवीधुरा से लेकर लोहाघाट तक कहीं भी इन ओवरलोड वाहनों की चेकिंग नहीं करी जाती है लोगों ने कहा पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए अक्सर देखा गया है पुलिस प्रशासन हादसो के बाद ही जागता है
विज्ञापन
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना