Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल ने पूर्व सैनिकों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराकर दी शुभकामनाएं।

देखें जिले के किस जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने क्षेत्र व देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया 15 अगस्त निकली शानदार झांकियां।

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया 15 अगस्त निकली शानदार झांकियां।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 15, 2026

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया 15 अगस्त निकली शानदार झांकियां।

हजारों लोगों ने लिया खूबसूरत झांकियां का आनंद।

देश भक्ति के रंग में रंगा लोहाघाट

लोहाघाट नगर में आज स्वतंत्रता दिवस को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। 15 अगस्त के अवसर पर नगर के विभिन्न विद्यालयों के हजारों बच्चों, पूर्व सैनिकों व एनसीसी कैडेट्स के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में विभिन्न विद्यालयों के द्वारा एक से बढ़कर एक खूबसूरत झांकियां निकाली गई। प्रभात फेरी व खूबसूरत झांकियो का नगर के हजारों लोगों ने आनंद लिया। प्रभात फेरी के दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। प्रभात फेरी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर मीना बाजार, शीतला माता मंदिर, स्टेशन बाजार से खड़ी बाजार होते हुए अपने-अपने विद्यालयों मे पहुंची।

देश भक्ति व अपनी लोक संस्कृति व धार्मिक भावनाओं से ओत प्रेत झांकियों की लोगों के द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई। हजारों लोग सुबह 6:00 बजे से ही झांकियां निकलने का इंतजार कर रहे थे। तो वहीं 15 अगस्त के अवसर पर विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तो वही लोगों ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान नगर के विभिन्न जनप्रतिनिधि व आम जनता मौजूद रही। नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों मे भी स्वतंत्रता दिवस को काफी धूमधाम से मनाया गया जहां स्कूली बच्चों के द्वारा शानदार प्रभात फेरी व खूबसूरत झांकियां निकाली गई।

जरूरी खबरें