रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत जिले के छह राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में होगी 13 शिक्षकों की तैनाती।।
Laxman Singh Bisht
छह राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में होगी 13 शिक्षकों की तैनाती
चंपावत।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद की बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत छह राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में 13 नए शिक्षकों की तैनाती का निर्णय लिया है। यह तैनातियाँ उन विद्यालयों में की जा रही हैं, जहाँ शिक्षकों की नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही थी।मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन नियुक्तियों के अंतर्गत रा.बा.इ.का. चमदेवल में गणित (एल.टी. संवर्ग), लोहाघाट में रसायन विज्ञान एवं अर्थशास्त्र (प्रवक्ता संवर्ग), काकड़ में भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र एवं भूगोल (प्रवक्ता संवर्ग), खेतीखान में अंग्रेज़ी (प्रवक्ता संवर्ग), चंपावत में अंग्रेज़ी, गणित एवं अर्थशास्त्र (प्रवक्ता संवर्ग) तथा बनबसा में नीतिशास्त्र, इतिहास एवं भौतिक विज्ञान (प्रवक्ता संवर्ग) विषयों के लिए शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।इन नियुक्तियों के तहत 12 प्रवक्ता (इंटर कॉलेज स्तर) और 1 एल.टी. शिक्षक (हाईस्कूल स्तर) पर तैनाती की जाएगी।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि यह नियुक्तियां बालिकाओं को गुणवत्तापरक शिक्षा, विशेषकर विज्ञान, गणित, अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में समान अवसर दिलाने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित