Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बाराकोट: मनचलो की अय्याशी का अड्डा बना बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग ।

सूचना

: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड के 10वीं और 12वी के नतीजे हुए घोषित लड़कियों ने मारी बाजी

Laxman Singh Bisht

Thu, May 25, 2023
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं और हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। रामनगर में बोर्ड मुख्यालय में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने रिजल्ट जारी किया। टिहरी गढ़वाल निवासी सुशांत चंद्रवंशी ने 10वीं बोर्ड में टॉप किया है। सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं 12वीं बोर्ड में छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में नंबर वन स्थान प्राप्त किया है. तनु चौहान जसपुर उधम सिंह नगर की रहने वाली हैं. इस वर्ष हाईस्कूल का पास परसेंट 85.17 रहा. छात्राओं ने फिर बाजी मारते हुए 88.94 प्रतिशत सफलता दर्ज की है. छात्रों का पास प्रतिशत 81.48 रहा. कुल एक लाख 8 हजार, 890 स्टूडेंट्स 10वीं में पास हुए हैं.इस साल उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 16 मार्च से 6 अप्रैल तक चली थीं. हाई स्कूल में 132,115 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जबकि 12वीं में 127,324 परीक्षार्थीयों ने एग्जाम दिया था. कुल मिलाकर 10वीं और 12वीं में 1253 परीक्षा केंद्रों में कुल 2 लाख 57 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी. मूल्यांकन कार्य 15 से 29 अप्रैल के बीच किया गया था.

जरूरी खबरें