Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:लड़ीधूरा में संपन्न हुआ विशाल कन्या पूजन मां भगवती से मांगा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद

बाराकोट:ढोल नगाड़ों के साथ बापरु व बंतोली से निकले मां भगवती के डोले विशाल मेले का हुआ आयोजन।

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

: चंपावत:राजकीय इंटर कॉलेज मध्य गंगोल में आयोजित किया गया करियर काउंसलिंग एवं एडोलिसेंस एजुकेशन कार्यक्रम

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 24, 2024
राजकीय इंटर कॉलेज मध्य गंगोल में आयोजित किया गया करियर काउंसलिंग एवं एडोलिसेंस एजुकेशन का कार्यक्रम चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज मध्यगंगोल में प्रधानाचार्य राकेश जोशी की अध्यक्षता एवं चंद्रशेखर टिटगई के संचालन में करियर काउंसलिंग तथा एडोलिसेंस एजुकेशन के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छात्रों को उनके भविष्य के संदर्भ में मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम प्रभारी इंद्रलाल वर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि वर्तमान समय में छात्र खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, संगीत,कंप्यूटर के साथ-साथ कृषि-बागवानी सामाजिक क्षेत्र/राजनीति में भी अपना करियर बना सकते हैं । कार्यक्रम में विद्यालय की पुरातन छात्राओं पूजा भट्ट एवं निकिता गहतोड़ी जो हाल ही में आई0टी0बी0पी0 में चयनित हुई हैं ने भी छात्र-छात्राओं को उनके करियर के संदर्भ में मार्गदर्शन किया कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में स्वास्थ्य विभाग से विद्यालय में आए हुए दल ने किशोरावस्था में छात्र-छात्राओं में होने वाले परिवर्तनों के संदर्भ में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। CHO पूजा चंद ने किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों के संदर्भ में छात्राओं के साथ विस्तार पूर्वक परिचर्चा की। दल में मीनाक्षी,भावना देवी,नेहा, भगवती, साक्षी शाह उपस्थित थे। इस दौरान उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, करन टोलिया, रमेश चंद्र गड़कोटी, जगत सिंह सामंत, सुशील चंद्र ओली, पूनम उपाध्याय, शीला जोशी, सुनीता भंडारी, मनीष भट्ट, महेश कोहली, शुभम बंगयाल, सुनीता कर्नाटक, अनीता रस्तोगी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें