रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मां झूमाधूरी फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी राइकोट चांदमारी को दी मात।
Laxman Singh Bisht
मां झूमाधूरी फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी राइकोट चांदमारी को दी मात।

हजारों की तादात में पहुंचे दर्शको ने लिया मुकाबले का भरपूर आनंद।

रविवार को दर्शकों से खचाखच भरे हुए जीआईसी खेल मैदान में मां झूमाधूरी फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रायकोट 11 व चांदमारी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पहले हाफ़ में दोनों टीमें बराबर पर रही। दूसरे हाथ में खेल काफी तेज हो गया और राइकोट ने तेज खेलते हुए एक के बाद एक दो गोल कर बढ़त बना ली। तो वही चांदमारी ने भी आक्रामक खेल दिखाते हुए एक गोल उतार दिया पर अंत में राइकोट 11 ने रोमांचक मुकाबले को 2/1 से जीत लिया। प्रतियोगिता की आयोजक राइकोट फुटबॉल क्लब के द्वारा विजेता टीम को 21 हजार तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए की नकद धनराशि व ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इस दौरान आयोजक मंडल के द्वारा क्षेत्र के पूर्व फुटबॉलरो को सम्मानित किया गया।

मैन ऑफ द टूर्नामेंट तनुज कुवर तथा मैन ऑफ द मैच नानू करायत रहे। प्रतियोगिता के आयोजको ने कहा उनका उद्देश्य लोहाघाट में खेलों के प्रति युवाओं को आगे लाना तथा युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेलों से जोड़ना है। प्रतियोगिता के आयोजको ने समस्त सहयोगियों, खिलाड़ियों व क्षेत्रीय जनता को प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए धन्यवाद दिया। कहा अगले वर्ष प्रतियोगिता को और बड़ा रूप दिया जाएगा। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ राष्ट्र गान के साथ दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ,प्रदेश मंत्री निर्मल महरा ,पूर्व फुटबॉलर गोविंद बोहरा,प्रहलाद सिंह मेहता तथा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डूंगर प्रथोली, शिक्षक जीवन सिंह मेहता के द्वारा किया गया।

सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता की आयोजक राइकोट फुटबॉल क्लब के प्रयासों की सराहना की कहा इस प्रकार के खेल प्रतियोगिताओ में क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हैं ।कहा खेल हमारे जीवन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से नशे से दूर रहते हुए अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने की अपील की। तो वहीं हजारों की तादात में जीआईसी खेल मैदान में पहुंचे दर्शकों ने फाइनल मुकाबले का भरपूर आनंद लेते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया तथा प्रतियोगिता के संचालन के लिए राइकोट फुटबॉल क्लब को धन्यवाद दिया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुवर, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अंकित कुवर सहित आयोजक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात