Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

सूचना

: लोहाघाट क्रिकेट प्रीमियर लीग का निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया उद्घाटन जिले की 25 टीम कर रही है प्रतिभाग 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 23, 2024
लोहाघाट क्रिकेट प्रीमियर लीग का निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया उद्घाटन जिले की 25 टीम कर रही है प्रतिभाग मंगलवार को लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में लोहाघाट क्रिकेट प्रीमियर लीग शुरू हो गया है जिसमें जिले की 25 टीमे प्रतिभाग कर रही है मंगलवार को लोहाघाट के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना से खेलने को कहा तथा आयोजक मंडल के युवाओं की सराहना करते हुए वर्मा ने कहा आज का युवा तेजी से नशे की ओर आकर्षित हो रहा है खेल ही एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ-साथ मजबूत बनाता है उन्होंने क्षेत्र के सभी युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने की अपील की वही आज का उद्घाटन मैच चांदमारी 11 व हॉस्टल 11 के बीच खेला गया पहले खेलते हुए चांदमारी 11 ने 12 ओवर में मात्र 64 रन बनाए जवाब में हॉस्टल 11 ने मात्र 8ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया हॉस्टल 11 के खिलाड़ी हिमांशु तीन विकेट लेकर मैं मैन ऑफ द मैच रहे वहीं आयोजन समिति के युवा ललित कुवर ,अनुराग सिंह , महेश अधिकारी, बोबी व प्रियांशु पांडे ने मुख्य अतिथि गोविंद वर्मा का स्वागत किया तथा उन्हें धन्यवाद दिया उन्होंने बताया मैच टेनिस बॉल से खेला जा रहा है जिसमें 25 टीमें प्रतिभाग कर रही है वही मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे हुए थे

जरूरी खबरें