Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण 03 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त पाबंदी

चम्पावत में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे रक्त के जरूरी घटक

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

सूचना

: लोहाघाट:मानेश्वर में दिक्षा के साथ होगा विशाल भंडारा 6 अक्टूबर को बड़ी संख्या में पहुंचेंगे संत

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 4, 2024
मानेश्वर में दिक्षा के साथ होगा विशाल भंडारा 6 अक्टूबर को बड़ी संख्या में पहुंचेंगे संत चम्पावत जिले के प्रसिद्ध शिव शक्तिपीठ मानेश्वर में 6 अक्टूबर को थानापति महराज की पुण्यतिथि के मौके पर दिक्षा संस्कार के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा !मानेश्वर पीठ के महंत स्वामी धर्मराजपुरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दीक्षा संस्कार में श्री पंचायती अखाड़े झिल्ली के महामंडलेश्वर विद्यागिरी; वाराणसी के महंत प्रमोद पुरी ; प्रयागराज के सचिव यमुनापुरी; कुरूक्षेत्र के महंत वंशीपुरी महाराज हिस्सा लेगें!उन्होंने विशाल भंडारे में क्षेत्र के सभी श्रृद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या मे आकर प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया है! वही भंडारे को लेकर भक्तों के द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है पूरे मंदिर परिसर को रंग रोगन कर चमकाया गया है

जरूरी खबरें