Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 12, 2026

सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

आषाढी वायु रथ महोत्सव की तैयारी एवं व्यवस्थाओं की संबंध में प्रशासनिक सहयोग हेतु सामाजिक उत्थान एवं शैक्षिक सांस्कृतिक समिति सुई बिशुंग का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य संरक्षक सचिन जोशी एवं अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे के नेतृत्व में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार से मुलाकात की।समिति द्वारा जिलाधिकारी को महोत्सव की व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया। समिति के द्वारा 23 अगस्त को मनोकामना कलश यात्रा एवं गुप्त प्योला यात्रा के उद्घाटन समारोह का आमंत्रण जिलाधिकारी को दिया।जिलाधिकारी के द्वारा पूर्ण सहयोग का भरोसा समिति को देते हुए विभिन्न विभागों को निर्देश दिए। जिसमें महोत्सव पूर्व व्यवस्थाओं में कर्णकरायत सुई महिला स्पोर्ट्स कॉलेज मोटर मार्ग। कोली ढेक डूंगरी मोटर मार्ग एवं प्रेम नगर से केंद्रीय विद्यालय मोटर मार्ग की मरम्मत कर चाक चौबंद करने के लिए पीडब्ल्यूडी को आदेश दिए गए। सहयोग के लिए समिति ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया। समिति अध्यक्ष श्याम चौबे ने बताया महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा शैक्षिक एवं खेल कूद के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । उन्होंने बताया सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उत्तराखंड एवं प्रदेश के बाहर के सांस्कृतिक दल भी प्रतिभाग करेंगे।महोत्सव के दौरान स्वास्थ्य विभाग ,आईटीबीपी के स्वास्थ्य शिविर नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम। रक्तदान शिविर। आपदा प्रबंधन शिविर। महिला जागरूकता कृषि गोष्ठी व वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।मैराथन दौड़ कार्यक्रम का आकर्षण रहेगी। चौबे ने बताया 27 अगस्त की रात्रि को विशिष्ट देव अदालत व रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दूरस्थ क्षेत्र के लोग भी प्रतिभाग करेंगे जहां देव डांगरो के द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। चौबे ने बताया 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश की पहली बिना रस्सों के दुर्गम 15 किलोमीटर के रास्तों पर 25 गांव में जाने वाली चमत्कारी देवी वायु रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा समाप्ति के बाद रात्रि में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगा महोत्सव का समापन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक मंडल के बृजेश महरा ,एडवोकेट सुधीर चतुर्वेदी ,डॉक्टर महेश ढेक ,महामंत्री भुवन चौबे एवं सुनील चौबे ,ग्राम प्रधान त्रिभुवन तिवारी ,योगेश ओली, सचिव गौरव पांडे,मयंकओली , नीरज करायत कैलाश तलनिया आदि सदस्य शामिल थे।

जरूरी खबरें