रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा
Laxman Singh Bisht
Wed, Aug 12, 2026
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा का चुनावी माहौल भी गर्माने लगा है। जिले की लोहाघाट विधानसभा से भेषज सहकारी संघ लिमिटेड चंपावत के संस्थापक अध्यक्ष व प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद सिंह बोहरा के द्वारा भी भाजपा से विधायक पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी की जाएगी। सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाने वाले बोहरा जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। हरगोविंद सिंह बोहरा का लोहाघाट विधानसभा के साथ-साथ चंपावत विधानसभा में भी काफी प्रभाव नजर आता है। मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी को चंपावत से जीत दिलाने में बोहरा के द्वारा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई थी। तो वही लोहाघाट की जनता भी चाहती है हर गोविंद बोहरा जैसे पढ़े-लिखे शिक्षित नेता लोहाघाट विधानसभा का नेतृत्व करें। बोहरा की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है। बोहरा पिछले 30 सालों से राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े है तथा जनता के हर सुख दुख में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते है। 2027 विधानसभा में भाजपा हाई कमान अगर हरगोविंद सिंह बोहरा पर दावा खेलती है तो वह एक मजबूत प्रत्याशी के तौर पर लोहाघाट की सीट भाजपा की झोली में डाल सकते हैं। पिछले 5 सालों में बोहरा की लोकप्रियता जनता के बीच काफी बढ़ चुकी है। बोहरा एक सैनिक परिवार से आते है उनके द्वारा उत्तराखंड राज्य निर्माण के दौरान बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई गई थी।