Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चेतोला मेले के हजारों लोग बने साक्षी ढोल नगाड़ों की धमक के साथ निकला चमू देवता का डोला।

लोहाघाट:मांगों को लेकर गरजे डिप्लोमा इंजीनियर्स छठे दिन भी हड़ताल रही जारी।

चंपावत:मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला

टनकपुर विकास चाहिए विनाश नहीं टनकपुर–बनबसा फोरलेन में हो बदलाव: दीप पाठक

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

: चंपावत के वनलेख बैरियर में वाहन चालकों से अवैध वसूली करते हुए होमगार्ड के जवान का वीडियो हुआ वायरल लोगों ने एसपी से कड़ी कार्रवाई की करी मांग

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 16, 2023
  चंपावत जिले में चलने वाले ट्रक व पिकअप चालक आजकल टनकपुर से लेकर चंपावत तक बनी चौकी व वेरीयरों में तैनात पुलिसकर्मियों ,होमगार्ड के जवानों व 112 कर्मियों से काफी परेशान है वाहन चालकों ने कहा पुलिस व होमगार्ड के जवानों के द्वारा उनसे जबरन पैसों की वसूली करी जा रही है जिस कारण वाहन चालक काफी परेशान है उनसे हर बेरियर व चौकी पर पैसा मांगा जा रहा है पैसे ना देने पर वाहनों का चालान व वाहन को सीज करने की धमकी दी जा रही है वहीं बनलेख बैरियर में तैनात चंपावत कोतवाली के होमगार्ड के जवान के द्वारा दिनदहाड़े पैसों की वसूली करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है [video width="368" height="656" mp4="https://kalikumaunkhabar.com/storage/2023/06/VID-20230616-WA0037.mp4"][/video] वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि होमगार्ड का जवान एक ट्रक चालक से पैसे की मांग करता हुआ पैसे लेता हुआ साफ नजर आ रहा है तथा अपना नाम शंकर राम बताते हुए चंपावत कोतवाली में अपनी तैनाती बता रहा है वहीं वाहन चालक द्वारा वीडियो में पुलिस ,112 व ट्रैफिक कर्मियों को पैसे देने की बात कही जा रही है वहीं वाहन चालकों ने एसपी चंपावत से इस अवैध वसूली में लिप्त पुलिस व होमगार्ड के जवानों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करि है इस वीडियो को वायरल होने से चंपावत पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं लोगों ने कहा सीएम की विधानसभा में पुलिसकर्मियों के द्वारा करी जा रही यह हरकत है काफी शर्मनाक है मुख्यमंत्री ने खुद इसका संज्ञान लेना चाहिए वही लोगों ने एसपी चंपावत से इस प्रकार के कार्यों में लिप्त पुलिस व होमगार्ड के जवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी है अब देखना है एसपी चंपावत ऐसे पुलिस कर्मियों व होमगार्ड के जवानों के खिलाफ क्या कार्रवाई अमल में लाते हैं क्योंकि ऐसे ही जवानों से पूरा पुलिस महकमा बदनाम होता है

जरूरी खबरें