Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में बही योग की बयार साधकों ने किया योग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन शुरू।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 28, 2026

लोहाघाट में बही योग की बयार साधकों ने किया योग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन शुरू।

आज दिनांक 28/05/2026 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउन्ट डाउन कार्यक्रमों की श्र॔खला के क्रम में योग कार्यक्रम का आयोजन ऋषेश्वर पार्क लोहाघाट में किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट के प्रतिनिधि के रूप में सभासद ऋषेश्वर वार्ड श्रीमती दीपा गोस्वामी रहीं । कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करने के साथ किया गया । कार्यक्रम में विजय देउपा, योग अनुदेशक द्वारा योगाभ्यास सत्र का निर्देशन तथा सोनिया आर्या एवं कविता बोहरा योग अनुदेशकों द्वारा साधकों को कई प्रकार के योग कराए गए ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक स्थलों पर , छायादार वृक्षों के बीच योगाभ्यास कर आम जनमानस को योग के प्रति जागरूक करना था । योग पार्क कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. सुधाकर गंगवार के द्वारा किया गया । सभासद ऋषेश्वर वार्ड श्रीमती दीपा गोस्वामी (प्रतिनिधि नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट) , जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चम्पावत, डॉo प्रकाश सिंह, जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय आयुष मिशन डा. सुधाकर गंगवार, जिला नोडल अधिकारी, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 चम्पावत, डॉ. उमेश भारती, योग पार्क नोडल अधिकारी डॉ. धीरज रावत, विभागीय अधिकारियों , कर्मचारियों , एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित 85 महिला व पुरुषों ने सामूहिक योगाभ्यास किया ।

जरूरी खबरें