Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

लोहाघाट:एबीवीपी ने स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल बच्चों के लिए की जल व्यवस्था

चंपावत:कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर निकाली प्रभात फेरी। स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुषों को किया

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिलाधिकारी ने बैडमिंटन प्रतियोगिता का खेलकर किया शुभारंभ। खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 15, 2026

जिलाधिकारी ने बैडमिंटन प्रतियोगिता का खेलकर किया शुभारंभ। खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

खेल से स्वस्थ समाज की ओर कदम: स्वतंत्रता दिवस पर बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत विजन एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर जिला स्तरी बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन पूल्ड आवास स्थित बैडमिंटन कोर्ट में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ स्वयं बैडमिंटन खेलकर किया।प्रतियोगिता में 35 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इसमें चम्पावत, लोहाघाट एवं टनकपुर क्षेत्र के खिलाड़ी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के आयोजन में जिला गंगा समिति, चम्पावत द्वारा सहयोग किया जा रहा है।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।प्रतियोगिता के आयोजन में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, सचिव सचिन वर्मा, श पंकज वर्मा एवं विष्णु गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 देवेश चौहान, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी,डीओ पीआरडी जसवंत सिंह खड़ायत, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें