Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत लोहाघाट से किया गया था रैफर। जहर खाने का अंदेशा

Laxman Singh Bisht

Sat, May 23, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत लोहाघाट से किया गया था रैफर।

जहर खाने का अंदेशा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आज शनिवार सुबह कुछ लोगों के द्वारा एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में लोहाघाट उप चिकित्सालय लाया गया था। व्यक्ति की हालत काफी नाजुक थी। उप जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉक्टर राकेश जोशी के द्वारा इस व्यक्ति का उपचार किया गया। पर वेंटीलेटर की आवश्यकता को देखते हुए मरीज को चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जहां उस व्यक्ति की मौत हो गई। डॉ राकेश जोशी ने बताया मरीज की हालत काफी गंभीर थी मरीज के द्वारा की गई उल्टी उसके फेफड़ों में भर गई थी जिसके चलते उसे वेंटिलेटर की सख्त आवश्यकता थी। जिसे चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। डॉ0जोशी ने बताया ऐसा लग रहा था मरीज के द्वारा किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया गया है पर प्रामाणिक रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। जानकारी के मुताबिक मृत व्यक्ति कौन था कहा का है और कहां से आया था इसकी कोई जानकारी नहीं हो पाई। लोगों के मुताबिक यह व्यक्ति तीन-चार दिन से बाडीगाड़ क्षेत्र में घूमता हुआ नजर आ रहा था।

जरूरी खबरें