Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टिहरी:हेलीकॉप्टर में उलझा हाई वोल्टेज तार पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा। खेत में इमरजेंसी लैंडिंग।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 20, 2026

हेलीकॉप्टर में उलझा हाई वोल्टेज तार महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा। खेत में इमरजेंसी लैंडिंग।

बाल बाल बचे 6 यात्री।टिहरी गढ़वाल जिले के चंबा सकलाना क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते उस वक्त टल गया जब नवा गांव के पास ट्रांस भारत एवियशन के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।स्थानीय लोगों के मुताबिक लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से में बिजली का लंबा तार उलझा हुआ दिखाई दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह तार पास की पंपिंग लाइन को जाने वाली विद्युत लाइन का था जो उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में उलझ गया और टूटकर उसी पर लटक गया।

बताया जा रहा है कि जिस समय तार हेलीकॉप्टर से टकराया, उसमें करंट भी दौड़ रहा था। ऐसे में कुछ क्षणों के लिए बड़ा हादसा होने का खतरा पैदा हो गया था। हालांकि महिला पायलट अनुपम चौधरी ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को पास के खेत में सुरक्षित उतार लिया। हेलीकॉप्टर में करीब 6 लोग सवार थे और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। आज प्रातः चम्बा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान के दौरान ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी समस्या उत्पन्न होने पर सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल 06 यात्री सवार थे,

जो सभी सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से देहरादून की ओर जा रहा था। उड़ान के दौरान हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से को क्षति पहुंची। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली जा रही है।

जरूरी खबरें