Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:परिवहन विभाग की बड़ी कार्यवाही पूर्णागिरि मार्ग पर सघन चेकिंग, 60 वाहनों का चालान 2 गाड़ियां की गईं सीज

Laxman Singh Bisht

Thu, May 28, 2026

परिवहन विभाग की बड़ी कार्यवाही पूर्णागिरि मार्ग पर सघन चेकिंग, 60 वाहनों का चालान 2 गाड़ियां की गईं सीज

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के कड़े निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के मुख्य पूर्णागिरि मार्ग पर परिवहन विभाग द्वारा एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज बगोरिया के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान विभिन्न श्रेणियों में कुल 60 वाहनों के चालान किए गए तथा अनियमितताएं पाए जाने पर 02 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

जांच के दौरान सर्वाधिक कार्रवाई ओवरलोडिंग के खिलाफ हुई, जिसमें कुल 26 वाहनों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त बिना टैक्स चुकाए सड़कों पर दौड़ रहे 19 वाहनों, बिना प्रभावी ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे 07 चालकों, बिना परमिट के संचालित हो रहे 04 वाहनों, ड्रिंक एंड ड्राइव के 02 मामलों तथा बिना फिटनेस के चल रहे 01 वाहन का चालान किया गया, जबकि अन्य नियमों के उल्लंघन में भी 01 चालान काटा गया।प्रवर्तन की इस कार्रवाई के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल भी की गई। परिवहन विभाग ने पुलिस विभाग के सहयोग से वाहन चालकों एवं यात्रियों के लिए यातायात नियमों के पालन तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध एक विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया। इस अभियान के माध्यम से लोगों को शराब पीकर गाड़ी न चलाने और सुरक्षा मानकों को अपनाने के प्रति प्रेरित किया गया। इस पूरी कार्रवाई और जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें